वीरांगना रानी अवंती बाई लोधीकी 194 वी जयंती के अवसर पर सत्कार कार्यक्रम संपन्न
गोंदिया :- सन 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की प्रथम महिला स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी जी की जयंती 194 वी जयंती गोंदिया जिले के अनेकों लोधी बाहुल्य गांवों में बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाई गई, कई गांव में संगीतमय संध्या , तो कहीं पर रैली निकाली गई तो कहीं पर सामाजिक व्याख्यान का कार्यक्रम आयोजित किया गया ,तो कहीं पर अवंतीबाई जी के जीवन पर निबंध स्पर्धा आयोजित की गई ,तो कहीं पर विद्यार्थियों का सत्कार रखा गया इसी कड़ी में गोंदिया शहर के मध्य में रानी अवंतीबाई लोधी चौक पर राजनीतिक तथा शैक्षणिक सत्कार के साथ रानी अवंती बाई लोधी उद्यान टीबी टोली में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।
राजनैतिक के सत्कार में गोंदिया डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर पूर्व विधायक भेरसिंग भाऊ नागपुरे वैसे ही सेंट्रल कृषक सेवा सहकारी संस्था गोंदिया के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर ज्ञानेश्वर उर्फ बाबा अग्रवाल वैसे ही शिव शंकर भारत गिनी कामठा के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर पृथ्वीराज सिंह नागपुरेजी का सत्कार किया गया शैक्षणिक सत्कार में गोंदिया जिले के एमबीबीएस में प्रवेश लेने वाले 11 होनहार बच्चों का सत्कार गोंदिया के मशहूर डॉक्टर ़डॉ राजू माहुले, डॉ स्वेतल माहुले, डॉ खुशबू माहुले, डॉ संगीता गराडे, डॉ कामिनी लिल्हारे, डॉ निखिल नागपुरे द्वारा किया गया जिसमें कुमारी सैनिका निखिल रत्नाकर, आदित्य सिंह नागपुरे, चेतन लील्हारे , कुमारी शेफाली सेवक उपराडे, दर्श राकेश नागपुरे, प्रेम माधोराव बोहने, अभिजीत योगेश लील्हारे, अनमोल दिलीप लिल्हारे, कुमारी रूचि अनिल उपवंशी , सुखदेव सुलाखे, का नाम शामिल हैं और आए आए टी कॉलेज से इंजीनियरिंग करने जाने वाले 5 विद्यार्थियों का सत्कार डेप्युटी इंजीनियर जिला परिषद गोंदिया इंजि प्रवीण दमाहे , इंजि तेजसिंह दमाहे, इंजि निखिल चीखलोंडे द्वारा किया गया । जिसमें योग दमाहे, अर्नव लिल्हारे, अभिषेक माहुले, सुजल बनोठे का नाम शामिल हैं। सन 2025 -26 में लोधी समाज के 15 होनहार बच्चे डॉक्टर एवं आईआईटी जैसी संस्थान से इंजीनियर बनने वाले हैं जो की समाज का भविष्य निर्माण करने में अपना अमूल्य योगदान देंगे।
इसके अलावा जिले के किसानों के प्रतिनिधि एवं कार्यक्रम के उद्घाटन राजेंद्र जैन जी का भी लोधी समाज गोंदिया द्वारा शौल, श्रीफल देकर सत्कार किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना लोधी समाज के नेता एवं हमेशा समाज कार्य में तत्पर रहने वाले, इंजि राजीव ठकरेले ने रखी जिसमें समाज के विभिन्न मुद्दों के साथ-साथ लोधी समाज को केंद्र की ओबीसी के मुद्दे पर भी बात रख के भविष्य में अपना संवैधानिक अधिकार कैसे लिया जाए उसके बारे में भी नेताओं के समक्ष अपनी बात रखी साथ ही लोधी समाज के साथ में राजनीतिक रूप से कैसा षड्यंत्र जिले के तथा महाराष्ट्र के राजनीतिक प्रतिनिधि कर रहे हैं उसे पर भी अपनी बात रखी और आगे समाज को कैसे राजनीतिक शैक्षणिक तथा सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ाना है इस पर भी चर्चा की गई कार्यक्रम का संचालन उमा प्रसाद उपवंशी, पृथ्वीराज दसरे, वैभव मस्करे ने मिलकर किया। कार्यक्रम का आभार वरिष्ठ डॉक्टर एवं मार्गदर्शक संजय माहुले जी ने किया और उन्होंने मार्गदर्शन आभार के साथ-साथ मेडिकल क्षेत्र के विद्यार्थियों को मार्गदर्शन भी दिया और मेडिकल क्षेत्र में कैसे आगे बढ़ सकते हैं इसके मुल मंत्र भी दिए। सत्कारमूर्ति भेरसिंग भाऊ नागपुरे जी ने अपने वक्तव्य में समाज का आभार व्यक्त करते हुए समाज को एकजुट रहकर अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए जागरूक रहने की सलाह दी और कहा कि सबसे पहले नेताओं पर समाज का कर्ज होता है और समाज के कारण ही नेता बड़ा बनता है लेकिन यह जरूरी नहीं कि किसी भी एक ही पार्टी पक्ष में समाज के सारे नेता हो सब लोगों की अपनी-अपनी स्वतंत्र भूमिका होनी चाहिए । कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक राजेंद्र जी जैन द्वारा किया गया कार्यक्रम में प्रमुखता से छाया ताई नागपुरे (सदस्य जि.प गोंदिया) अंजलि गुलशन अटरे (सदस्य जि .प गोंदिया) जितेंद्र बल्लारे (उपसभापति पंचायत समिति सालेकसा) अमर भाऊ वरांडे , उमेश भंडारकर, नीरज उपवंशी( पुर्व उपसभापति प.स.गोंदिया) विमल नागपुरे (पुर्व सभापति जि .प गोंदिया) अर्जुन नागपुरे (पुर्व सदस्य जि.प गोंदिया) मदन भाऊ चिखलोंडे (पुर्व अध्यक्ष सेंट्रल कृषक) हितेंद्र गुड्डू लिल्हारे (पुर्व सदस्य प.स गोंदिया) देवेंद्र मच्छिरके ( पुर्व सदस्य प.स सालेकसा )टिटूलाल लिल्हारे (मार्गदर्शक) नंदिनी राजकुमार लील्हारे (सदस्य प.स गोंदिया )सरला निकेश चिखलौंडे (सदस्य प.स गोंदिया ) केतन तुरकर संचालक जीडीसीसी बॅक, मुरलीधर नागपुरे ( संचालक कृषि उत्पन्न बाजार समिति गोंदिया) राज शुक्ला, रामेश्वर लिल्हारे, सुनील लिल्हारे, आरती नागपुरे (सरपंच ग्राम पंचायत महलगांव) चैनलाल रंणगीरे आदी मान्यवर उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत रानी अवंती बाई उद्यान में वृक्षारोपण करके हुई जिसमें सरस्वता बाई नागपुरे,मनिषा बाबा अटरे, स्वरसताबाई नागपुरे, डॉ प्रीती आशीष नागपुरे, वीना सुरेश लिल्हारे, डॉ शाणू राजीव ठकरेले, हेमंत लिल्हारे द्वारा एक -एक पेड़ लगाया गया। वृक्षारोपण की जवाबदारी सुरेश लिल्हारे, शशि पतैहे, हंसराज गयेगये, विवेक मस्करे, प्रवीण धामडे, युवराज बिरनवार, सूरदास लिल्हारे, सूर्यकांत नागपुरे, रोशन मस्करे आदि समाज सेवकों ने ली थी। कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने के लिए खेमलाल माहुले, राज मस्करे, कमल किशोर लिल्हारे, प्रितम लिल्हारे, गंगाप्रसाद मस्करे, योगेश (टिकलू ) बनोटे, अतुल शेंडे, नंदकिशोर बिरणवार, संजय नागपुरे,निरज नागपुरे, अरविंद उपवंशी, प्रशांत लिल्हारे, अरूण उपवंशी, लिल्हारे सर, अभय नागपुरे, नागपुरे सर,क्रांतिकुमार बनोटे आदि समाज सेवकों ने सहयोग किया।
