खेल दिवस के अवसर पर गोंदिया में वर्षा मैराथन का सफल आयोजन..!
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट कर्नल अजय कुमार उपस्थित थे
गोंदिया जिला पोलिस अधीक्षक मा.श्री गोरख भामरे सर (IPS),मा. श्रीमती रोहिणी बनकर उप पोलिस अधीक्षक,मा.श्री सुधीर वर्मा सर पोलिस निरीक्षक गंगाझरी ,मा.श्री किशोर पार्वते सर पोलिस निरीक्षक शहर गोंदिया, मा.श्री नागेश भास्कर सर पोलिस ने निरीक्षक वाहतूक शाखा, मा.श्री भूषण बुरादे सर पोलिस निरीक्षक सालेकसा,मा.श्री नांद सिंग (भारतीय रॉकेट बॉल एसोसिएशन सचिव)
मा.श्री मांगी राम (भारतीय रॉकेट बॉल एसोसिएशन सदस्य) उपस्थित थे। इस प्रकार प्रमुख उपस्थिति में मा.श्री घनश्याम ऊके (आयरन मैन, टफ मैन, टाइगरमैन)
मा.श्री एकनाथ जी वंजारी (सेवा सृष्टि संस्था अध्यक्ष)
मा.श्री भुवनेश्वर की वंजारी(श्री गुरुदेव फार्मेसी कॉलेज प्रिंसिपल) मा.श्री नीलम भाऊ हलमारे उपस्थित थे

जिसमें सर्वप्रथम 21 किलोमीटर का पुरस्कार एक लाख रुपए जो रोहित राणा (तमिलनाडु )है उन्हें प्राप्त हुआ साथ ही 21 किलोमीटर में द्वितीय पुरस्कार लोकेश चौधरी व तृतीय पुरस्कार मनीष राजपूत (यूपी ) इन्हें क्रमशः 71000 रूपये व 51000 रूपये नगद राशि प्राप्त हुई ।
इसी क्रम में 21 किलोमीटर महिला गट में प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये भारती सिंधु (हरियाणा) व द्वितीय पुरस्कार मुन्नी देवी (हरियाणा) इनको 71000 रूपये तृतीय पुरस्कार 51000 रूपये अंकिता गवित जो गुजरात से है इन्हें प्राप्त हुआ।
11 किलोमीटर अंडर-19 पुरुष गट में प्रथम पुरस्कार 51000 जो नवरत्न (हरियाणा) से है साथ ही अभिनंदन सूर्यवंशी इन्हें 31000 द्वितीय पुरस्कार व तृतीय पुरस्कार₹11000 अमन कुमार (यूपी) इन्हें प्राप्त हुआ। इस प्रकार से 11 किलोमीटर अंडर-19 महिला गट में अंबिका देवी को प्रथम पुरस्कार 51000 रूपये तथा शिवानी इन्हें द्वितीय पुरस्कार 31000 रुपए (यूपी )तथा तृतीय पुरस्कार₹11000 श्रद्धा थोरात इन्हें प्राप्त हुआ इसी प्रकार गोंदिया जिले के नवयुवक धावकों के लिए आयोजित की गई अंदर 17 (5 5km)पुरुष गट इसमें आवेज चौहान ने ₹11000 प्रथम पुरस्कार तथा द्वितीय पुरस्कार ₹7000 निखिल संजय लांजेवर व तृतीय पुरस्कार ₹5000 लक्ष्य यशवंत चामट इन्हें प्राप्त हुआ।

अंडर 17 (5 किलोमीटर) गोंदिया जिला महिला गट में प्रथम पुरस्कार श्वेता शेंडे इन्हे ₹11000 प्राप्त हुए।
द्वितीय पुरस्कार दीपाली प्रकाश पटले इन्हें ₹7000 तथा रितु उपराडे इन्हें तृतीय पुरस्कार₹5000 प्राप्त हुआ। 21 किलोमीटर तथा 11 किलोमीटर में प्रथम 10-10 विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया .
कार्यक्रम का आयोजन फोर्स वन फाउंडेशन द्वारा संचालित गोंदिया करियर लॉन्चर स्पोर्ट्स अकैडमी द्वारा किया गया इसके संचालक मा. श्री अरुण कावड़े व मां.श्री अजय कवाडे सह मा. श्री रवि रामटेकर , मा. श्री हेमंत हूंमें , मा. श्री मोहित भलावी, मा. श्री राकेश शीवनकर, मा. श्री श्याम राऊत, मा. श्री जनार्दन कुशराम, मा. श्री ज्वाला तूरकर , मा. श्री ऋतुराज यादव इनका कार्यक्रम को सफल बनाने में बहुत बड़ा योगदान रहा।
